रोहतक। सिविल लाइन थाना के अंतर्गत घनीपुरा से चोर एक मकान का ताला तोड़कर दस हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस संबंध में जांच पड़ताल की। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर जांच आरंभ कर दी है। घनीपुरा निवासी विजय निझावन के मकान का ताला तोड़कर चोर करीब दस हजार रुपये की नकदी, तीन सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमके व अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना का पता वीरवार को उस वक्त लगा, जब परिवार के सदस्य उठे तो उन्होंने देखा कि कमरों का ताले टूटे हुए हैं और अलमारी से नकदी व जेवरात गायब है। चोरी का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की विशेषज्ञ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वॉयड व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ को मौके पर बुलाया, परंतु कोई सुराग नहीं मिला।