फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकमल बने डेयरी एसोसिएशन के प्रधान

Tue, 31 Dec 2013 05:50 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डेयरी एसोसिएशन की बैठक में सोमवार को राजकमल सहगल को सर्वसम्मति से डेयरी एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। बताया जा रहा है कि काफी समय से एसोसिएशन के सदस्यों में आपसी मतभेद चल रहे थे। बैठक में एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने पुराने गिले शिकवे भुलाकर भाईचारे व एकता का परिचय दिया। यह बैठक बिट्टु चितकारा की डेयरी में संपन्न हुई। डेयरी के पूर्व प्रधान नंद कपूर व महासचिव रोशन लाल उप्पल ने सदस्यों के सामने राजकमल सहगल का नाम प्रधान पद के लिए रखा। सभी सदस्यों ने राजकमल के नाम पर मुहर लगा दी। इसके अलावा अशोक कपूर वरिष्ठ उपप्रधान, प्रवीण बुद्धिराजा को महासचिव, मनोहर आहुजा को उपप्रधान, अनिल कुमार अरोड़ा को कैशियर के नाम पर भी सभी सदस्यों ने सहमति जताई। सीता राम उप्पल, रमेश सहगल, रोशन लाल उप्पल, नंद किशोर कपूर, राम आहूजा, ओमप्रकाश जुनेजा, बहादुर सहगल, ताराचंद परुथी, रामजीदास छाबड़ा, गुलशन आहुजा, सुरेंद्र चौहान, ईश्वरदास आहुजा को सरपरस्त बनाया गया है। इस अवसर पर जसवंत जुनेजा, रामचंद्र हुड्डा, सुरेंद्र कवातड़ा, गुलशन चितकारा, सतीश कत्याल, कश्मीरी कत्याल, टोनी कवातड़ा, सतीश कवातड़ा, आशु खुराना, अलिन लाख, सोमनाथ, सुभाष, राकेश सिक्का, लवली जुनेजा, गुरुबख्श कपूर और अजय गांधी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें