रोहतक। शस्त्री नगर स्थित एक टायर के गोदाम से चोर ताला तोड़कर करीब दस लाख रुपये से अधिक के टायर व ट्यूब चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोदाम मालिक प्रेम नगर निवासी रामफल नरवाल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रेम नगर निवासी रामफल नरवाल के शास्त्री नगर स्थित टायर के गोदाम का ताला तोड़कर चोर कार के तीन सौ टायर, थ्री व्हीलर के 100 टायर, मोटरसाइकिल के 100 टायर, 600 ट्यूब, दो कंप्यूटर और एक मोबाइल फोन ले गए। चोरी का पता मालिक को उस वक्त लगा जब वह सोमवार सुबह गोदाम पर पहुंचा तो उसने देखा कि गोदाम का ताला टूटा हुआ है और काफी संख्या में टायर व ट्यूब गायब हैं।