फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर बिजली तारों को जल्द बदला जाएगा

Tue, 24 Dec 2013 05:50 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिला में क्षतिग्रस्त बिजली के तारों को ठीक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही उपायुक्त ने अधिकारियों को जल्द से जल्द पानी निकासी व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश भी दिए हैं। उपायुक्त ने ग्रामीण अंचल की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हाल में आयोजित अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी गांवों के सरपंचों से एक-एक कर उनके गांव से संबंधित समस्याओं का जायजा लिया। बैठक में नगर निगम, नगरपालिका, ब्लाक समितियों व ग्राम पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए बनाई जानी वाली मानीटरिंग कमेटी में तुरंत प्रभाव से नगरपालिका, नगर निगम या पंचायत प्रतिनिधि को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जिन विकास कार्यों के लिए स्वीकृति की आवश्यकता है, जिला अधिकारी उसका प्रस्ताव बनाकर जल्द से जल्द भिजवाएं ताकि लोगों की समस्याओं को शीघ्रता से हल किया जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त आरसी बिधान, एसीयूटी धीरेंद्र कुमार, उपमंडल अधिकारी (ना) अमरदीप जैन, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजय मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें