रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र कुमार, प्रबंधन के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं इमसार के पूर्व निदेशक डॉ. एचजे घोष राय और बीपीएस महिला विश्वविद्यालय, खानपुर से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संकेज विज को अखिल भारतीय वाणिज्य संगठन के 66वें वार्षिक सम्मेलन एवं संगोष्ठी में उनके शोध पत्र के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 5 से 7 दिसंबर तक बंगलूरू विश्वविद्यालय में किया गया। उन्होंने वाणिज्य शिक्षा की उद्यमिता विकास में भूमिका विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। इन शिक्षाविदें को बेस्ट बिजनेस एकेडमिक ऑफ द ईयर अवार्ड-2013 से भी नवाजा गया।