रोहतक। महम थाना के अंतर्गत गांव खरकड़ा के तीन युवकों पर प्लाट विवाद में सुरेश को अगवा करने का आरोप लगाया गया था। रात भर युवकों ने उसे अपने साथ रखा और सुबह अपह्त व्यक्ति घर पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि मामला रुपयों के लेन-देन का है। इस संबंध में पुलिस ने राजपाल, रामकरण और कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी मामले में पूछताछ करने पुलिस गांव में गई थी। उपनिरीक्षक उमेद सिंह ने बताया था ेकि प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। राजपाल ने सुरेश से ढाई लाख रुपये में प्लाट खरीदा था। बाद में सुरेश ने रजिस्टरी कराने से इंकार कर दिया और पैसे भी नहीं लौटाए।