रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) में सत्र 2013-14 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। एमडीयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल ने बताया कि बीए, बीकाम, बीबीए, बीसीए, बीलिब एंड इंफार्मेशन साइंस, एमलिब एंड इंफार्मेशन साइंस, एमएससी (गणित), एमकाम, एमए (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, इतिहास) विषयों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रो. गिल ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन है। प्रवेश प्रक्रिया विवरण मदवि वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन पाठ्यक्रमों में 13 दिसंबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ और उसके बाद 10 जनवरी 2014 तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश लिया जा सकता है।