फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था पर एबीवीपी का प्रदर्शन

Wed, 04 Dec 2013 05:47 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुलपति कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और इस बारे में कुलपति को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को परिषद के सदस्य कुलपति कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एमडीयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिषद के विश्वविद्यालय यूनिट के अध्यक्ष सुनील मलिक ने कहा कि शिक्षक को भगवान का दर्जा दिया गया है लेकिन इस घटना ने गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस घटना ने मदवि की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। प्रदर्शनकारियों ने एमडीयू के कुलपति को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में मांग की कि विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। प्रदर्शनकारियों में रघुपाल, सूर्यदेव, हितेश, अमित, आशीष, सोमबीर, अमित और विजय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें