फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की अपहरण मामले में तीन गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2013 05:47 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जनता कॉलोनी से व्यापारी विक्की को अगवा करने के मामले में अपराध जांच शाखा की टीम ने मामले का पटाक्षेप कर दिया है। पुलिस ने गांव बसंतपुर निवासी प्रवीन उर्फ दादा, गांव ब्राह्मणवासी निवासी आनंद व गांव सुनारिया कलां निवासी राजबीर उर्फ जोन को गिरफ्तार किया। 27 नवंबर शाम को विक्की पुत्र मोहन लाल का सुनारिया चौक व झज्जर चुंगी के बीच में पांच युवकों ने अपहरण किया था। उन्होंने दो अंगूठी और सोने की चेन छीन ली थी। विक्की के फोन से ही घर पर फोन कर पचास लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। बाद में पुलिस के दबाव के चलते दुकानदार को आरोपी सुनारिया के पास छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें