रोहतक। ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष प्रवीन जैन ने कहा कि प्रदेश में हरियाणा ग्रामीण बैंक व गुड़गांव ग्रामीण बैंक के एकीकरण होने से बैंकिंग में नए आयाम स्थापित होंगे। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक का गठन एक नई शुरूआत है। वह सोमवार को सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा ग्रामीण बैंक प्रदेश के 14 जिलों में तथा गुड़गांव ग्रामीण बैंक प्रदेश के 7 जिलों में काम कर रहे थे अब इन्हें एकीकृत कर दिया गया है। बैंक का प्रधान कार्यालय रोहतक में होगा और प्रायोजन बैंक पंजाब नेशनल बैंक होगा।