फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो ने नेत्रदान की अपील की

Thu, 28 Nov 2013 05:46 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। इनसो द्वारा एक दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले छात्र सम्मेलन के लिए सदस्यों ने शहर के विभिन्न कॉलेजों का दौरा किया और सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इनसो द्वारा पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को नेत्रदान के बारे में जागरूक किया और एक दिसंबर को नेत्रदान संकल्प फार्म भरकर विश्व रिकार्ड का हिस्सा बनने की अपील की। जिला प्रधान प्रदीप देशवाल ने कहा कि इस अभियान में दस हजार से ज्यादा युवा जुड़ेंगे। इस अवसर पर इनसो नेता दीपक दलाल, रोहताश, चिराग, दुष्यंत, सीना, शंभू, रणदीप नांदल, जाट कॉलेज प्रधान अमित नांदल, सुनील मलिक, सुमित, आदित्य और मनीष उपस्थित रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें