फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय महारैली से तय होगी दिशा : प्रमोद सिंहपुरिया

Wed, 27 Nov 2013 05:47 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हजकां के शहरी युवा जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंहपुरिया ने कहा कि हिसार में एक दिसंबर को होने वाली विजय महारैली रिकार्ड तोड़ होगी। वे मंगलवार को कलानौर हलके के गांव लाहली, पिलानी, इंद्रा कालोनी, नेहरू कालोनी, शास्त्री कालोनी, हिसार रोड और तेज कालोनी में विजय महारैली के लिए निमंत्रण देने पर आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस से छुटकारा पाना चाहती है और मौके की तलाश में है। प्रदेश में चुनाव का बिगुल बजते ही जनता कांग्रेस से पीछा छुड़ाने का काम करेगी और हजकां-भाजपा में विश्वास जताते हुए सरकार बनाने में पूर्ण सहयोग करेगी। इस मौके पर विक्रम सिंह, सुनील पन्नु, प्रवीण सैनी, रामनिवास ककराना, रामरस, सुंदर, कमल प्रवीण कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें