रोहतक। विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि चौ. रणबीर सिंह हुड्डा महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ आर्य समाज विचारधारा के मुख्य स्त्रोत थे। उन्हाेंने जीवन भर नैतिक मूल्यों और आदर्शों पर आधारित राजनीति की। वे रविवार को चौ. रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती पर लखीराम अनाथालय में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष जयदीप धनखड़ ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों में मिठाई, फ ल और भोजन बांटा गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सहायक राजनीतिक सचिव जेके मल्होत्रा, नगर निगम की मेयर रेणु डाबला, संजय परमार, प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, व्यापारी नेता सूरज रसवंत, छोटूराम बागड़ी, रघुबीर सैनी, जोगेंद्र सैनी, गीता भारती, आजाद सिंह डाबला, कृष्ण भारद्वाज, भूपेंद्र बुधवार, सोमनाथ महता, पुनीत वर्मा, सुनील सैनी आदि मौजूद थे।