फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाकू से गोदा

Sun, 17 Nov 2013 05:45 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सिविल लाइन थाना के अंतर्गत अनेजा प्रॉपर्टी के पास दो युवकों ने पाडा मोहल्ला निवासी सन्नी को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात पाडा मोहल्ला निवासी सन्नी बाजार से वापिस घर जा रहा था। जब वह अनेजा प्रॉपर्टीज के कार्यालय के पास पहुंचा तो चिन्योट कालोनी निवासी गुल्ला और सुमित ने पुरानी रंजिश में उसे घेर लिया। उन्होंने सन्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार दोपहर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें