रोहतक। सिविल लाइन थाना के अंतर्गत गांधी कैंप में विवाहिता इंदु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता चिमन लाल के बयान पर मृतका के पति वीरकुमार समेत परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मायके वालों का आरोप है कि विवाहिता को जबरन जहर देकर उसकी हत्या की है। आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार रात इंदु को उसके परिजन संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत हालत में पीजीआई में लेकर आए थे, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता चिमन लाल के बयान पर पति वीर कुमार, ससुर मुकुंद लाल, सास दर्शना, ननद प्रमिला, मीना, रेखा, सरला के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, फरमाना निवासी ममता पत्नी रविंद्र ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने ममता के पति सहित परिवार के पांच सदस्यों पर केस दर्ज किया है।