फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन लोगों की मौत

Sun, 10 Nov 2013 05:45 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कलानौर के पुराने बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रहे गुढान निवासी रामबीर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव बोहर स्थित न्यू बाईपास के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने कैलाश कालोनी निवासी राजकपूर के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर थाना के अंतर्गत हिसार बाईपास पर कैंटर (एचआर-46सी-5672) की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार भिवानी चुंगी निवासी अमीर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें