रोहतक। भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) की राज्य कमेटी 9 नवंबर को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) और अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर जींद में होने वाली मजदूर ललकार रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेगी। सभा ने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रदेश की जनता की उपेक्षा बंद कर शोषणकारी नीतियों को बदलें। डीवाईएफआई के राज्य प्रधान संदीप सिंह ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी आदि मुद्दों को इस रैली में उठाया जाएगा।