रोहतक। सेेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के कुलपति मेजर जनरल (सेवा निवृत) डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि युवा वर्ग, विशेष रूप से विद्यार्थी वर्ग राष्ट्रीय सोच विकसित करे। मंगलवार को वे महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस एकता शिविर के समापन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान कुलपति चहल ने सड़क सुरक्षा अभियान प्रारंभ करने पर विशेष बल दिया। इस समापन समारोह में भारत सरकार के युवा मामलों के मंत्रालय के सहायक कार्यक्रम परामर्शदाता डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि विद्यालय एवं स्नातकीय स्तर पर एनएसएस को बतौर विषय प्रारंभ करने की योजना है। समारोह में शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस समारोह में एनएसएस वालंटियर नीरज झा ने राष्ट्रीय एकता शिविर संबंधित रिर्पोट प्रस्तुत की। समापन समारोह में एनएसएस समन्वयक डॉ. सुषमा जोशी (बीपीएस महिला विवि, खानपुर कलंा), एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कृष्णा देवी, अनिता देवी, सुशीला डबास, कर्मबीर गुलिया, वित्त अधिकारी वजीर सिंह दलाल, प्रो. आरएन मिश्रा, डॉ. राजेश कुंडू, डॉ. जगबीर नरवाल, निदेशक जनसपंर्क सुनित मुखर्जी समेत एनएसएस कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।