रोहतक। आयकर आयुक्त सुनिता दुगल ने कहा है कि हर व्यक्ति को आलस त्यागकर योग को अपनाना चाहिए इससे शरीर हमेशा उर्जावान व निरोगी रहेगा। वे मंगलवार को सुनारिया जेल में आयोजित निशुल्क योग शिविर में उपस्थित कैदियों को संबोधित कर रही थीं। उन्हाेंने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया योग गुरु सरदार हवा सिंह सैनी ने उपस्थित साधकों को योग क्रियाओं का अभ्यास करवाते हुए कहा कपोली प्राणायाम चेहरे की सुदरंता के लिऐ रामबाण हैं। एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि का फूलमालाओं से स्वागत किया तथा उन्हें शाल व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। इस शिविर में जेल अधीक्षक शिशुपाल सिंह, डिप्टी जेल अधीक्षक दयानंद, योग शिक्षक ईश्वर अग्रवाल, जोगेंद्र सैनी, सूरज रसवंत, मोहन जैन, रमेश जुनेजा, वरुण कुमार के अलावा सैकड़ों महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।