फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रतिनिधियों को दिया राजनीति का ज्ञान

Tue, 29 Oct 2013 05:44 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को सांपला ब्लॉक में सामाजिक, विधिक और राजनीतिक जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विशेष रूप से सांपला ब्लॉक की महिला सरपंचों और पंचायत सदस्यों के लिए आयोजित की गई। मदवि के महिला अध्ययन केंद्र की निदेशिका प्रो. पुष्पा दहिया और बीडीपीओ देवराज दांगी ने महिला सशक्तीकरण के बारे में जानकारी दी। प्राध्यापिका सुमन लता ने महिला सदस्यों को सक्रिय रूप से पंचायती राज के कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया। डॉ. अंजना गर्ग, डॉ. नीना वशिष्ठ, डॉ. नीरजा अहलावत और डॉ. आशा शर्मा ने भी महिलाओं को अहम जानकारियां दीं। कुल 107 प्रतिनिधियों ने इस कार्यशाला में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें