फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएन में बच्चों की प्रतिभा को परखा

Thu, 17 Oct 2013 05:42 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीएन पब्लिक स्कूल में बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. आरएस पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के आयोजन से विद्यार्थियों में निहित कला एवं प्रतिभा उजागर होती है और उनमें आत्मविश्वास जागृत होता है। इस प्रतियोगिता में तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने क्ले मॉडलिंग, छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने देश प्रेम, प्रकृति प्रेम से संबंधित अनेक कविताओं को प्रस्तुत करके देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का प्रण लिया। नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के लिए भाषण प्रतियोगिता कराई गई। प्राचार्य ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों की घोषणा बाद में की गई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें