फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर शराब पीने वाले दो सिपाही निलंबित

Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नारनौल/महेंद्रगढ़। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने पर महेंद्रगढ़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल और सिपाही को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। एसपी अभिषेक गर्ग ने निरीक्षक रमेश कुमार प्रबंधक थाना महेंद्रगढ़ को चेकिंग के निर्देश दिए। इस आदेश की अनुपालना में थाना प्रबंधक ने गत 11 और 12 मार्च की रात्रि को चेक किया। चेकिंग के दौरान थाना महेंद्रगढ़ में नियुक्त प्रधान सिपाही रविंद्र कुमार बेल्ट और सिपाही पदम सिंह शराब का सेवन किए हुए पाए गए। निरीक्षक रमेश कुमार ने उनका परीक्षण किया गया तो दोनोें के शराब पीए होने की पुष्टि हुई। एसपी नारनौल के निर्देश पर दोनों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें