भिवानी। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में बाल भवन स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान कांग्रेस में चयनित वैश्य माडल स्कूल के छात्राें का वीरवार को स्वागत किया गया। चयनित छात्र 20 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हिस्सा लेेंगे। विद्यालय के प्राचार्य जोशी ने बताया कि 20वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय है ऊर्जा: संभावनाएं। इस पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट की जानकारी प्रभावशाली ढंग से दी। भिवानी जिले से 4 दलों का चयन वैश्य मॉडल स्कूल से हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव पवन बुवानीवाला द्वारा विद्यार्थियों अपूर्वा आर्या, याशिका, अंकिता परमार, लक्षा, पुलकित मिश्रा, तन्वी बंका, नवेली, निक्की मित्तल, शुभम गोयल व पार्थ भरतवाल को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।