तोशाम। जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी ने कहा है कि 17 नवंबर को अनाज में होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रैली स्थल के आसपास पेयजल की व्यवस्था करने के विशेष निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने वाहनों की पार्किंग के बारे में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि रैली के लिए दौरान कस्बे में जाम की स्थिति न बने। चौधरी ने आज चंद्रावल बाई बारात घर में पंजाबी समाज से विशेषकर महिलाओं को रैली का निमंत्रण दिया। उन्होंने वाल्मीकि धर्मशाला और अग्रवाल धर्मशाला में वैश्य समाज और वाल्मीकि समाज के लोगों को रैली में भारी संख्या में शामिल होने का न्योता दिया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सुजान सिंह, एसडीएम पंकज कुमार, एसडीएम रीगन कुमार, वीएस डागर, जेपी दलाल, हरिसिंह सांगवान, लालाराम, सीताराम ज्याणी, देवराज गोयल, जगदीप सांगवान, राजकुमार धनखड़, संदीप खरकिया, सुनील महता, महेंद्र नंबरदार, सुखबीर, सुभाष बापोड़ा, अनिल झांवरी, पतराम कांटिया आदि मौजूद रहे।