फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपेंद्र को टीम राहुल में मिली जिम्मेदारी को सराहा

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शिक्षा, सामाजिक न्याय मंत्री और झज्जर से विधायक गीता भुक्कल ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल में घोषित संवाद एवं प्रचार समिति में शामिल किए जाने पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार व्यक्त किया है। भुक्कल ने कांग्रेस नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा को टीम राहुल में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हरियाणा के सांसद को जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश के युवाओं में भी जोश है। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा ने विभिन्न मौकों पर अपनी कार्यशैली की छाप छोड़ी है। चाहे पाकिस्तान यात्रा हो या फिर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव। पाकिस्तान यात्रा के दौरान दीन बंधु सर छोटू राम के चित्र को लाहौर एसेंबली में लगवाने का श्रेय भी सांसद दीपेंद्र को जाता है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली विवि छात्र संघ चुनाव में भी दीपेंद्र ने पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी का बखूबी से निवर्हन किया, जिसके चलते एनएसयूआई ने चारों पदों पर क्लीन स्वीप दर्ज की। दीपेंद्र ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई ऐतिहासिक रैली के दौरान रिकार्ड भीड़ जुटाकर अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें