रेवाड़ी। पंजाबी मार्केट से चोर एक महिला का पर्स चोरी कर ले गए। महिला को जब पर्स चोरी हो जाने की जानकारी मिली तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। गोकल गेट चौकी पुलिस ने चोरी का मुकद्दमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पटौदी निवासी संदीप अपनी पत्नी सुनीता के साथ पंजाबी मार्केट में खरीददारी करने के लिए आया था। सुनीता को बाजार में उतारकर संदीप आगे कुछ सामान लेने के लिए चला गया। बाजार में किसी ने उसका पर्स चुरा लिया। पर्स में 5200 रुपये नगद, सोने का लॉकेट और कुछ आवश्यक कागजात थे।