फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस ब्लैक करने वाले दुकानदाराें को जेल भेजा

Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। रतिया में घरेलू गैस सिलेंडराें की ब्लैक करने के मामले में पुलिस ने रविवार को दो दुकानदाराें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनाें को रतिया अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने रतिया में हघरेलू गैस की ब्लैक रोकने के लिए 17 सितंबर को छापामार अभियान चलाया था। विभाग के अधिकारियाें ने टोहाना रोड पर दुकानदार जितेन्द्र पुत्र हेमराज व जीवन पुत्र जीत सिंह निवासी रतिया की दुकान पर छापा मारा। अधिकारियाें ने दोनाें दुकानदाराें को गैस सिलेंडराें से गैस को छोटे सिलेंडराें में भरते हुए रंगे हाथों पकड़ा। अधिकारियाें ने जितेंद्र के कब्जे से 5 और जीवन से 3 सिलेंडर बरामद किये। इसके अलावा उनके पास से गैस भरने की एक मशीन, चार रेगुलेटर भी बरामद किये गए थे। आज पुलिस ने दुकानदार जीवन व जितेन्द्र को गिरफ्तार कर रतिया अदालत में पेश किया जहां पर अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें