रोहतक। उत्तम विहार में रह रहे धीरज कुमार को व्हाट्सएप पर सिस्टम अपडेट का फर्जी लिंक भेजकर 99,000 रुपये ठग लिए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। धीरज ने बताया कि वे मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के गांव हेमतपुर के रहने वाले हैं। रोहतक में प्राइवेट नौकरी करते हैं। एक मई को सिस्टम अपडेट लिंक आया। उसने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया। थोड़ी देर में खाते से 99,000 रुपये निकल गए। ब्यूरो