रोहतक। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर एक युवक ने बालकनाथ कॉलोनी के व्यक्ति से 97 हजार 917 रुपये ठग लिए। इस संबंध में शहर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में बालक नाथ काॅलोनी निवासी गौरव ने बताया कि वीरवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। इसके बाद बातों में उलझाकर आरोपी ने क्रेडिट कार्ड नंबर ले लिया। फिर खाते से पैसे निकाल लिए। संवाद