जिले में 112 कोरोना संक्रमितों ने पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मंगलवार को 97 नए कोरोना संक्रमितों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10180 पहुंच गया है। जिले में 821 एक्टिव मरीज हैं, इसमें से 54 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं और 767 होम आइसोलेशन पर हैं। एक दिन में 20 विद्यार्थी व सात शिक्षक, एएनएम, बुजुर्ग, गृहिणी, बिजनेसमैन, दुकानदार, बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, उपचार के दौरान बड़ा बाजार के 80 साल के व्यक्ति और विकास नगर से 71 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। गौरतलब है पिछले कुछ दिनों से रोजाना दो से तीन मरीजों की कोरोना उपचार के दौरान मौत हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में 97 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसमें संक्रमण दर 5.43 और रिकवरी दर 90.80 चल रही है। अब तक जिले में 9247 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। विभाग की ओर से अब तक 187199 कोरोना सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जारी बुलेटिन में सनसिटी, गढ़ी खेडी, टिटौली, राजीव नगर, छोटूराम कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, एकता कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, प्रीत विहार, बस स्टैंड, हसनगढ़, सांपला, कुलताना, गढ़ी सांपला, सांपला, खेड़ी सांपला, कलानौर, हरिसिंह कॉलोनी, जनता कॉलोनी, पोली क्लीनिक, प्रेम नगर, पुलिस लाइन, प्रताप नगर, सिविल अस्पताल, सेक्टर एक, दो, चार, विकास नगर, विशाल नगर, दुर्गा कॉलोनी, शास्त्री नगर, रेलवे रोड, घन्नी पुरा, काठमंडी, ओमेक्स सिटी, आईआईएम, पाकसमा, सुनारिया कलां, भरत कॉलोनी, विजय नगर, सैनीपुरा, आदर्श नगर, अमृत कॉलोनी, जेपी कॉलोनी, ग्रीन रोड, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, मेडिकल कैंपस, कमला नगर, बड़ा बाजार आदि में नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।