रोहतक। सनसिटी स्थित बीपीएल फ्लैट में किराये पर रहने वाले अलीगढ़ के युवक के खाते से साइबर ठगों ने 95 हजार रुपये निकाल लिए। इसके लिए कोई लिंक या ओटीपी तक नहीं आया। अर्बन एस्टेट थाने में पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है। यूपी के अलीगढ़ जिले के गांव दुमेडी निवासी प्रमोद त्रिवेदी ने बताया कि वह सनसिटी स्थित सेक्टर 35 के बीपीएल फ्लैट के मकान नंबर 84 में किराये पर रहते हैं। चार दिसंबर को उसने ई मेल खोलकर देखी तो बैंक से मैसेज आया हुआ था। बैंक जाकर पता किया तो किसी ने उनके खाते से तीन बार में 95 हजार रुपये निकाले हुए थे। ब्यूरो