फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार अपने घोषणा पत्र के मुताबिक नहीं कर रही है कार्य: सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने डिपो पानीपत कार्यशाला गेट पर डिपो प्रधान सुलतान सिंह की अध्यक्षता में कार्यकारी गेट मीटिंग की। जिसका संचालन डिपो सचिव महावीर देशवाल ने किया। गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए राज्य सचिव राजपाल व एसकेएस पानीपत उपप्रधान मुलतान सिंह ने बताया कि हरियाणा में बीजेपी की सरकार की गलत नीतियों के चलते कर्मचारियों में रोष है। सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार कार्य नहीं कर रही है और विभाग में नए सिरे से बसों की संख्या बढ़ाने की बजाय लगभग वर्षों से कंडम बसों के बदले में भी बस नहीं दी जा रही। जिसके चलते विभाग में बसें लगातार घट रही है और जनता को लगातार यात्रा में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सरकार लगातार विभाग को पूंजीपतियों के हवाले करने का प्रयास कर जनता के सरकारी विभाग को खत्म करना चाहती है। साथ ही सदा के लिए युवाओं के लिए स्थायी व सरकारी रोजगार खत्म किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस किलोमीटर स्कीम की पॉलिसी बनाने में बहुत भ्रष्टाचार होने की आशंका है और उसके में शामिल लोगों बचाने के लिए सरकार विजिलेंस जांच करने की बात कर रही है। हरियाणा सरकार अगर ईमानदार है तो इसकी जांच सीबीआई से कराए और अन्यथा सरकार की गलत नीतियों से कर्मचारियों में बेहद रोष पनप रहा है। कर्मचारी लोकसभा चुनाव में उसका बदला लेगा। इस मौके पर राजेंद्र छोक्कर, रामपाल कारपेंटर, पवन कारपेंटर व संदीप आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें