युवती का अपहरण
सिरसा। क्षेत्र के गांव से एक युवती का अपहरण किए जाने के आरोप में युवती की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में युवती की मां ने बताया कि गांव का ही मनीष, कमलेश रानी व हरीश तीनों ने मिलकर 9 अगस्त की रात्रि को उसकी बेटी का अपहरण कर उसे किसी अज्ञात स्थान पर छुपा दिया है। पहले तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पता चला कि गांव का मनीष, कमलेश व हरीश गायब हैं। तब उन्हें पूरा शक हो गया कि इन्हीं तीनों ने उसकी बेटी का अपहरण कर उसे कहीं छुपाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में एक गांव निवासी युवती के पिता ने बताया कि 6 सितंबर की दोपहर को उसकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी आसपास व रिश्तेदारी में तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तत्पश्चात उसने पुलिस को घटना बारे शिकायत दी।