फोटो सहित
स्वास्थ्य विभाग ने खसरा रूबैला टीकाकरण अभियान चलाया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सिविल सर्जन डॉ. दीपा जाखड़ ने बताया कि भारत सरकार की ओर से खसरा रूबैला टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अप्रैल माह से शुरू होगा। इसमें नौ माह से 15 साल के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। यह दो बीमारियों से बच्चों को बचाएगा। यह टीका सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, क्रैच, प्ले स्कूल, गांव व शहर की गलियों में में सरकार की ओर से नि:शुल्क लगवाया जाएगा। डॉ. ने बैठक में बताया कि रूबैला एक वायरस से फैलने वाली बीमारी है। यह खांसने और छींकने से फैलती है। डॉ. अविरल शर्मा ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी को पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी। इस मौके पर कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल, डीआईओ डॉ. सत्यवान, डॉ. रणबीर सिंह, डॉ. स्नेह अर्बन नोडल अधिकारी एवं सुरेश भारद्वाज उपस्थित रहे।