फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारा बना रही पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। समाज में शांति, उन्नति और भाईचारा कायम रखने के लिए ग्राम पंचायतें एवं खाप पंचायतें आदि काल से प्रयासरत रही हैं। वर्षों से उलझे अनेक बड़े विवादों को आपस में भाईचारे से निपटाया है। कुछ इसी तरह का मामला खरावड़ में सामने आया है। गांव में एक महिला व दो युवाओं की झगड़े में बदली कहासुनी को बातचीत के जरिए सुलह में बदला है। दरअसल, खरावड़ गांव में धीरज ने दीपक पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर उसे जख्मी कर दिया था। इस पर पुलिस केस हुआ। खरावड़ के सरपंच बिजेंद्र मलिक ने दोनों घरों की खुशी व शांति के लिए समझौते का प्रयास किया। उन्होंने अपनी खाप के चारों गांव कारोर, खरावड़, गांधरा, अटायल के साथ खेड़ी साध व नौनंद के प्रबुद्ध लोगों की मदद से इस मुहिम में सफलता प्राप्त की। दोनों परिवारों में सुलह व राजीनामा करवाकर जिला पुलिस अधीक्षक पंकज नैन को इस बारे में सूचित कर दिया है। इस मौके पर पंचायत में खरावड़ के सरपंच बिजेंद्र मलिक, बलवान सिंह गांधरा, महिपाल कारोर, कैप्टन जगवीर मलिक, सतबीर सिंह, बलवान सिंह, सतपाल, दयाचंद, बिजे, प्रकाश, राजबीर मलिक, युद्धवीर सिंह, संजय ठेकेदार, रणबीर सिंह, मुखत्यार थानेदार, राजेश मिस्त्री, सूबेदार मेजर सतबीर, जयप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें