जसिया में पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाएंगे जाट
अमर उजाला ब्यूरो
महम
जसिया में 23 दिसंबर को भूतपूर्व प्रधानमंत्री एवं दिवंगत नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई जाएगी। हवन यज्ञ के साथ मनाई जाने वाली इस जयंती के दिन प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी होगी। जानकारी देते हुए अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघष समिति के राष्ट्रीय महासिचव एवं प्रदेश प्रभारी अशोक बल्हारा ने कहा कि जयंती के अवसर पर आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। वे जयंती को लेकर महम हल्के के गांव लाखनमाजरा, निंदाना व महम का दौरा कर रहे थे। इस अवसर पर महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के महासचिव रामफल राठी, खरकड़ा के पूर्व सरपंच कृष्ण अहलावत, मोखरा तपा प्रधान रामकिशन मलिक, बलवान बहलबा, नरेश चेयरमैन, धीर सिंह व कुलदीप जीएम मौजूद रहे।
फोटो कैप्सन- 19एमएचम4 महम में बैठक करते अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य