रोहतक। दो साध्वियों से दुष्कर्म की सजा काट रहे राम रहीम से मिलने के लिए बुधवार को उनका वकील सुनारिया जेल पहुंचा। एक घंटा पांच मिनट तक परिसर में रहने के दौरान 20 मिनट तक उसकी डेरामुखी गुरमीत से मुलाकात हुई। गौरतलब है कि साल के पहले दिन उससे मिलने के लिए बेटा जसमीत, बेटी अमरप्रीत, दामाद सानिमीम, बेटी चरनप्रीत, पुत्रबधू उसनमीत मिलने के लिए आए थे। 25 अगस्त को सीबीआई की कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद से राम रहीम सुनारिया जेल में बंद है। सीबीआई की कोर्ट से उसे दो अलग-अलग साध्वियों से दुष्कर्म की सजा दस-दस साल की हुई है।