अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल के राजकीय महाविद्यालय के सामने शनिवार को इनसो कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का पुतला जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंडीगढ़ में हुए मामले में बराला ने बेटे को बचाने के लिए पावर का प्रयोग किया। ऐसे में उन्हें प्रदेशाध्यक्ष के साथ विधायक के पद से भी इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर पर राहुल जांगिड़, संदीप तिहाड़ा, अभिषेक रूध, जोनी, मदन, मनजीत बिदावास, राजेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।