फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककि

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने फूंका सुभाष बराला का पुतला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजीत तोंगड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का पुतला फूंका। सेक्टर-3 मार्केट में आयोजित रोष प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और सुभाष बराला के खिलाफ नारेबाजी की। तोंगड़ ने कहा कि जब प्रदेश में आईएएस की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी का हाल आसानी से समझा जा सकता है। सुभाष बराला के बेटे द्वारा एक अफसर की बेटी के साथ शराब के नशे में इस हरकत ने प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। इतना ही नहीं चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली इस पार्टी की असली पोल भी खुल गई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ बीजेपी सरकार ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेशाध्यक्ष का बेटा सरेआम इस तरह की हरकत कर रहा है। सुुुुभाष बराला को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी इस घटना से अपने आपको व्यक्ति विशेष का मामला बताकर बच नहीं सकते। इस घटना के बाद प्रदेश के लोगों में बीजेपी के खिलाफ भारी रोष है। इस मौके पर कांग्रेस आई टी सेल प्रदेश सचिव पवन यादव, दिनेश गुप्ता, नवीन धींगड़ा, साहिल, अनिल सोनी, चित्रेश यादव, लाला गुर्जर, एडवोकेट सतीश, अनुराग शर्मा, विकास चौधरी, मनोज, जुगनू, हर्ष यादव, कपिल, विष्णु शर्मा ,वरुण भागवत, डॉक्टर अमित कुमार, मंगला राम, मोनू तोंगड़, तरुण यादव, धीरज कुमार, योगेश तोंगड़, जय कुमार, गौरव ,शिव यादव, अजय आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें