फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के 90 प्रतिशत घरों में आते हैं जीरो बिजली के बिल : बिजेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते आप के जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र हुड्डा।
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। जनता बदलाव चाहती है। आम आदमी पार्टी की जींद में आयोजित बदलाव जनसभा में उमड़ा जनसैलाब भी यही दर्शा रहा है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा का। वह सोमवार को पार्टी के जोनल कार्यालय में दोपहर साढ़े तीन बजे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जींद में उमड़े जनसैलाब ने दिखा दिया है कि हरियाणा के लाल केजरीवाल की गारंटी के साथ हरियाणा की जनता खड़ी है। वर्ष 2024 में दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। बदलाव जनसभा में केजरीवाल एक लाख जीरो बिजली के बिल लेकर पहुंचे। इसकी पूरे हरियाणा में चर्चा है। दिल्ली में जनता को फ्री बिजली मिल रही है। पंजाब में 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को फ्री बिजली मिल रही है। इस बार हरियाणा की जनता भी आम आदमी पार्टी की सरकार लाकर अपने बिजली के बिल को जीरो कराएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ईडी व सीबीआई से नहीं डरते हैं। उनमें हरियाणवी खून है। वे जनता की भलाई के लिए जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर प्रवीण घुसकानी, अमित सिंगपुरिया, शिव मोहन गुप्ता, जसवंत अंबेडकर, कविता शर्मा, सोनू हनुमान, जसबीर, भूषण वाधवा, संजय अहलूवालिया, विक्की बल्हारा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें