रोहतक। भिवानी की ओर आवागमन की योजना बना रहे यात्री ध्यान दें कि अगले सप्ताह कालिंदी समेत 9 ट्रेनें आशिंक रूप से रद्द रहेंगी। उत्तर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि परिचालन कारणों से भिवानी से संचालित होने वाली कई ट्रेनें 21 अप्रैल से करीब 10 मई तक प्रभावित रहेंगी। उन्होंने बताया कि ट्रैक बाधित रहने के कारण करीब 21 अप्रैल से 10 मई तक ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। वहीं, इस दौरान कालिंदी एक्सप्रेस-14117 भी 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आंशिक रूप से रद्द रहेगी। साथ ही, रेवाड़ी रेलवे लाइन से जाने वाली करीब 9 ट्रेनों को वाया रोहतक होते हुए निकाला जाएगा। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए यात्री दूसरा विकल्प चुनकर अपनी यात्रा को सुगम बनाएं।
इस प्रकार आंशिक रूप से रद्द रहेंगी ट्रेन
क्रम : ट्रेन नं. :: स्टेशन से :: स्टेशन तक :: आशिंक रद्द तिथि
1. 54005 :: दिल्ली :: भिवानी :: 22 अप्रैल से 11 मई तक
2. 54013 :: रोहतक :: भिवानी :: 22 अप्रैल से 7 मई तक
3. 54014 :: भिवानी :: रोहतक :: 22 अप्रैल से 11 मई तक
4. 54015 :: रोहतक :: भिवानी :: 21 अप्रैल से 10 मई तक
5. 54016 :: भिवानी :: रोहतक :: 22 अप्रैल से 11 मई तक
6. 54018 :: भिवानी :: रोहतक :: 22 अप्रैल से 7 मई तक
7. 14738 :: तिलक ब्रिज :: भिवानी :: 21 अप्रैल से 7 मई तक
8. 14737 :: भिवानी :: तिलक ब्रिज :: 22 अप्रैल से 8 मई तक
9. 14117 :: प्रयागराज :: भिवानी :: 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक
नोट : जानकारी उत्तर रेलवे अधिकारियों के अनुसार।
वर्जन
रेवाड़ी रेलवे लाइन की कई ट्रेनों को रोहतक वाया होते हुए निकाला जाएगा। इसके साथ ही, परिचालन कारणों से करीब 9 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
-हिमांशु शेखर, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।