रोहतक। सूर्या कालोनी निवासी युवती ने टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क पूरा करने के नाम पर 86 हजार रुपये ठगी का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रितु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जून को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो आया था। इसे ओपन किया तो व्हाट्सअप पर एक नंबर दिया गया। उस पर ऑनलाइन माध्यम से बात होने लगी और सामने वाले एक 100 रुपये का रिचार्ज कराकर टास्क दिया। 500 रुपये की राशि भेजने के लिए कहा तो उसे जमा करा दिया। फिर टास्क मिलता रहा और उसमें पैसे लगाते रही। इसके बाद उनके बढ़ते हुए पैसे भी दिखाए जाते रहे। 21 से 24 जून तक लगातार राशि भुगतान करती रही और इस तरह करीब 86 हजार रुपये जमा कराया लिया गया। जब उन्होंने अपनी रकम वापस करने का प्रयास किया तो उसे निकाला नहीं जा सका।