फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले 85 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सेक्टर 2 में एक व्यक्ति के बैंक खाते से किसी ने दो बार में 85 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 2 निवासी सतीश तोमर ने दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल फोन पर उसे एक मैसेज मिला, जिसमें खाते के अंदर 70 हजार की नकदी दूसरे खाते में ट्रांसफर बताई गई। वह बैंक में पहुंचा और अधिकारियों को अवगत करवाया। जब बैंक अधिकारियों से बात कर रहा था। तभी दूसरा मैसेज आ गया, जिसमें 15 हजार रुपये उसके बेटे के नाम से दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गई। जबकि उसने किसी को न तो ओटीपी बताया और न पासवर्ड दिया। बैंक अधिकारियों ने जवाब दिया कि मामले की अब पुलिस ही जांच पड़ताल कर सकती है। इसके बाद सतीश तोमर ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें