रोहतक। लाखनमाजरा खंड के गांव घरौंठी के युवक को क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने लिंक भेजकर 83,768 रुपये ठग लिए। लाखनमाजरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में रमेश कुमार ने बताया कि 8 जनवरी को उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को क्रेडिट कार्ड देने व अपडेट करने के बारे में बताया। व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो क्रेडिट कार्ड से 58,918 व बैंक खाते से 24,850 रुपये कट गए। ब्यूरो