फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना के चार मामले दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के चार अलग-अलग मामले दर्ज किए है। विवाहित महिलाओं की ओर से दर्ज शिकायतों में ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायतें की गई हैं। डिंग पुलिस ने जोधकां निवासी किरण पुत्री ओमप्रकाश की शिकायत पर पति सचिन, ससुर देवेंद्र सिंह व सास पुष्पा निवासी साउथ दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जबकि रानियां पुलिस ने गांव जोधपुरिया निवासी सुनीता पुत्री धर्मपाल की शिकायत पर पति जयपाल पुत्र छोटूराम निवासी फतेहपुरिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दहेज प्रताड़ना की शिकायत पर ऐलनाबाद पुलिस ने ढाणी मौजूखेड़ा निवासी राजविंद्र कौर की शिकायत पर पति गुरभेज सिंह पुत्र शिंगारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ऐलनाबाद पुलिस ने ही नीतू कंवर पुत्री दलबीर सिंह निवासी नानूआना की शिकायत पर पति श्रवण सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी भोजेवाला (सूरतगढ़) के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें