फोटो
स्टाफ नर्सों ने तीसरे दिन भी काले बैज लगाकर किया काम
रोहतक।
लंबित पड़ी मांगों को लेकर तीसरे दिन भी पीजीआईएमएस की स्टाफ नर्सों ने काले बैज लगाकर काम किया और सरकार के प्रति आक्रोश जताया। पीजीआईएमएस नर्सिंग एसोसिएशन के प्रधान अशोक यादव ने बताया कि एक साल से सरकार से वेतन बढ़ाने समेत कई मांगें की जा रही थीं। मगर इन्हें पूरा नहीं किया गया। पांच मार्च से काले बैज लगाकर कार्य किया जा रहा है। 12 मार्च तक काले बैज लगाकर ही कार्य किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों को पूरा नहीं करने पर 12 मार्च को होने वाली बैठक में अहम निर्णय लिया जाएगा।