फोटो समेत
रोहतक। भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के पूर्व अवेतनिक पशु कल्याण अधिकारी एवं पशु क्रूरता निवारण समिति के संयुक्त सचिव डॉ. सुरेंद्र आर्य का नाम दी लीजेंड ऑफ इंडिया अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इन्हें 22 मार्च को गुरुग्राम में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय संयोजक अजीत वीर यादव ने बताया कि सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता के चलते यह सम्मान दिया जा रहा है।