फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखनमाजरा1

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाखनमाजरा।
पंचायत समिति चेयरमैन की कुर्सी को लेकर आज खंड विकास कार्यालय में होगी बैठक। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला उपायुक्त अजय कुमार करेंगे। गौरतलब है कि पिछले दो साल से चेयरमैन सुरेश देवी निवासी टिटोली की कुर्सी को लेकर उठापटक शुरू है। जिस दिन चेयरमैन शपथ ले रहीं थी उसी दिन दूसरे कमरे में उनके खिलाफ सदस्यों की बैठक में विरोध के सुर उठ रहे थे। आठ सदस्यों ने उनका विरोध किया। एक साल तक ऐसे ही चलता रहा। बाद में विरोधी खेमे ने उन्हें हटाने के लिए प्रशासन को शपथ पत्र देकर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाने की मुहिम चलाई लेकिन चेयरमैन हाईकोर्ट से स्टे लेकर एक साल तक ओर कुर्सी को बचाने में कामयाब रही। 13 में से आठ सदस्य खिलाफ थे लेकिन बाद में वायस चेयरमैन भी चेयरमैन के खिलाफ हो गई। और विरोधी सदस्यों की संख्या नौ हो गई। बीडीओ राजपाल सिंह चहल ने बताया कि सोमवार को चेयरमैन के खिलाफ खंड कार्यालय में सुबह ग्यारह बजे बैठक होगी। और उसमें चेयरमैन सुरेश देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा जा सकता है। सभी पंचायत समिति सदस्यों को बैठक का निमंत्रण दे दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें