स्कूल में बांटी कापियां
अंबाला कैंट। प्रयास सोसाइटी द्वारा कापी वितरण प्रकल्प के तहत एलोरा कान्वेंट स्कूल में जरूरतमंद 50 छात्र-छात्राओं को कापियां वितरित की गई। इस प्रकल्प के तहत 20 स्कूलों में कापियां देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रकल्प प्रभारी अशोक सूद ने प्रयास सोसाइटी के प्रकल्पों के बारे में विस्तार से बताया। स्कूल की संचालिका त्रेहन ने कहा कि इस प्रकार सेे बच्चों की मदद करना भी प्रयास सोसाइटी का एक सराहनीय कदम है। इस मौके पर सविता सूद, कोषाध्यक्ष अतुल जैन, संगठन संचिव राजीव शर्मा, रमेश धीमान, जतिन्दर गंभीर आदि मौजूद रहे।