फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. एमसी गुप्ता ने संभाला पीजीआई डायरेक्टर का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
डॉ. राकेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद शनिवार को पीजीआई के डायरेक्टर पद पर डॉ. एमसी गुप्ता ने कार्यभार संभाल लिया। कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने डॉ. गुप्ता को पदभार ग्रहण करवाया। डॉ. एमसी गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की खामियां को तत्काल दूर किया जाएगा। जल्द से जल्द छात्रावासों के निर्माण के साथ अधूरे प्रोजेक्ट को भी गति प्रदान की जाएगी। डॉ. गुप्ता ने वर्ष 1974 से 1979 तक पीजीआई से ही एमबीबीएस की पढ़ाई की। वर्ष 1981 से 83 तक एमडी भी यहीं से की और वर्ष 1985 में संस्थान में बतौर लेक्चरार कार्य की शुरुआत की। वर्ष 1997 से 1998 तक पीजीआईएमईआर चंडीगढ से डीएम की। डॉॅ. एमसी गुप्ता वर्ष 2002 से फार्माकोलॉजी विभाग मे सीनियर प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के तौर पर कार्यरत रहे हैं। पिछले साल उन्होंने डीन की जिम्मेदारी संभाली थी। डॉ. गुप्ता को बेस्ट टीचर का अवार्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें